प्रदूषण फैलने से क्या होगा?

हेलो डियर फ्रेंड्स, आज इस ब्लॉग के पोस्ट में एक ऐसे टॉपिक को बताने जा रहे हैं, जो हमारे और हमारे वातावरण के लिए फायदेमंद है।
 
 · आप सब तो जानते ही हैं कि हमारे वातावरण में प्रदूषण की मात्रा बहुत जोरो से फैल रही है ऐसा लगता है जैसे मानो इस संसार में साफ-सफाई की बहुत कमी हो गई है, ज्यादातर लोग इस प्रदूषण के फैलने से मौत के शिकार हो जाते हैं। क्योंकि, इस प्रदूषण से लोगों को बहुत पीड़ा होती है और उन्हें अस्थमा, हार्ट प्रॉब्लम और कैंसर जैसी बीमारियों की वजह से उन्हें इस दुनिया को छोड़ना पड़ जाता है। हम जानते हैं कि यह समस्या हमारे ही वजह से होती है और इस समस्या का समाधान हमें ही करना है।

1. प्रदूषण कितने प्रकार के होते हैं?
प्रदूषण चार प्रकार के होते हैं। वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण।
(i) वायु प्रदूषण फैलने से हमारे वातावरण को बहुत नुकसान हो रहा है, यह प्रदूषण हमारे सांसो के द्वारा शरीर के अंदर जाकर अस्थमा का रूप ले लेती है। वायु प्रदूषण हमारे मोटरसाइकिल, बस, कार से निकलने वाले धुएं से हो रही है। इसे फैलने से रोक सकते हैं, जहां पेट्रोल और डीजल से मोटरसाइकिल, बस, कार चलते हैं। वहां हम सोलर से चलने वाली गाड़ियों का प्रयोग करके हम वायु प्रदूषण को कम कर सकते हैं।

(ii)  जल प्रदूषण फैलने से जल जीवो को बहुत पीड़ा होती है और बहुत जल्द उनकी मौत हो जाती है। जानवर जैसे-हीरन, ऊंट, घोड़ा और गाय जैसे जानवरों को शुद्ध जल ना मिलने के कारण मौत हो जाती है। इसे फैलने से रोका जा सकता है, फैक्ट्री से जो गंदगी या केमिकल नाले के द्वारा जल में मिल जाता है, उसे होने से रोकना है और कूड़े जो जल में नहीं डालना है, कूड़े जैसे-प्लास्टिक बोतल के जल में मिलने से जल जहरीला हो जाता है। उसे जल में मिलने से रोकना है हमें जहां-तहां प्लास्टिक के सामानए पानी में नहीं फेंकना चाहिए। अगर हम ऐसा करते हैं तो जल प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

(iii) मृदा प्रदूषण फर्टिलाइजर्स और केमिकल के प्रयोग से होता है। जहां हमें खाद का प्रयोग करना चाहिए, वहां हम केमिकल्स का प्रयोग करके मिट्टी को प्रदूषित कर देते हैं। अगर हमें मृदा प्रदूषण को रोकना है तो हमें फ़र्टिलाइज़र और केमिकल्स के जगह खाद का इस्तेमाल करना चाहिए।

(iv) ध्वनि प्रदूषण डीजे, स्पीकर के शोर से होता है, जिससे कि बहुत लोग बहरे हो जाते हैं। ज्यादातर लोग इसका प्रयोग शादी या कोई पार्टी में करते हैं, इन वस्तुओं को कम से कम और ना के बराबर प्रयोग करें तो ध्वनि प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

 · प्रदूषण फैलने से रोके और अपने वातावरण को सुरक्षित करें नियमों का पालन करके और प्रकृति को बचाएं। इन प्रदूषण की वजह से हमारे वातावरण को बहुत नुकसान हो रहा है, ऐसा चलता रहा तो आने वाले समय में जीवन समाप्त हो जाएगी। क्योंकि, सांस लेने के लिए शुद्ध वायु नहीं मिलेगी, अनाज उगाने के लिए अच्छी मिट्टी नहीं मिलेगी, पीने के लिए साफ और शुद्ध पानी नहीं मिलेगी, तो जीव जिंदा ही नहीं रह पाएंगे।
कृपया प्रदूषण फैलने से रोके।

धन्यवाद !